UP News: तस्करी सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, चारबाग रेलवे स्टेशन पर मिली विदेशी सिगरेट

Lucknow News: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने चारबाग स्टेशन के पार्सल कार्यालय से 44 लाख 6 हजार रुपए की विदेशी सिगरेट बरामद की है। अवैध तरीके से भारत लाई गई सिगरेट को कस्टम विभाग ने सीज कर लिया है।

Lucknow News: आरपीएफ चारबाग ने तस्करी कर विदेश से लाई गई 44.6 लाख रूपये की सिगरेट पकड़ी। ट्रेन नंबर 15909 अवध असम एक्सप्रेस से पार्सल के जरिये 18 अप्रैल को भारी मात्रा में बड़े -बड़े पैकेट चारबाग स्टेशन पहुंचे थे। सभी पार्सल घर में रखे थे। लेकिन इसे लेने कोई नहीं आ रहा था।

मामला संदिग्ध लगने पर आरपीएफ ने इन 08 पैकेटों की डिलीवरी रेलवे सुरक्षा बल की मौजूदगी में संबंधित पार्टी को दिए जाने के लिए मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक लखनऊ से कहा गया था। इसी बीच आरपीएफ को सूत्रों से पता चला कि पैकेटों में सिगरेट है। इसकी जानकारी आरपीएफ ने कस्टम विभाग व राज्य कर विभाग को भी दी।

लंबे समय तक नहीं मिला सामान

RPF को 18 और 19 अप्रैल को सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 15909 से दीमापुर से लखनऊ तक बुक कराए गए पार्सलों में संदिग्ध सामान भेजा गया है। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल ने लखनऊ पार्सल कार्यालय में पहुंचे कुल 8 पार्सलों की डिलीवरी निगरानी में कराने के निर्देश मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक को दिए।

हालांकि काफी देर तक कोई भी व्यक्ति पार्सल लेने नहीं पहुंचा। इसी दौरान सूत्रों से यह पुष्टि हुई कि पार्सलों में सिगरेट भरी हुई है। इसके बाद आरपीएफ ने मामले की जानकारी कस्टम विभाग और राज्य कर विभाग को दे दी।

ये भी पढ़े- डार्लिंग, पेपर आउट करा दिया है…” लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का घिनौना ऑडियो वायरल

इलेक्ट्रिक सामान दिखाकर लाया गया था

शुक्रवार को RPF लखनऊ, अपराध आसूचना शाखा, कस्टम विभाग और राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने पार्सल कार्यालय में रखे 8 नगों की जांच की। वजन कराने और पार्सल खोलने पर उनमें घोषित इलेक्ट्रिक सामान की जगह विदेशी ब्रांड की सिगरेट मिली।

जांच में कुल 4 लाख 40 हजार 600 विदेशी सिगरेट बरामद हुईं। इनमें ESSE LIGHT और WIN ब्रांड की सिगरेट शामिल हैं। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह विदेशी सिगरेट अवैध तरीके से तस्करी कर भारत लाई गई थीं और इन पर पूर्ण प्रतिबंध है।

कार्रवाई के दौरान बरामद सभी सिगरेट को सीज कर कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। मामले में अब तस्करी नेटवर्क और पार्सल बुक कराने वालों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े-  BBD Student Protest: BBD यूनिवर्सिटी में मेस के खाने को लेकर बवाल, छात्रों ने किया हंगामा

Back to top button