
लखनऊ में गांधीजी को श्रद्धांजलि, CM और डिप्टी सीएम ने प्रतिमा के सामने गाए भजन
Lucknow News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज शुक्रवार को शहीद दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Lucknow News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूल चढ़ाए। यहां सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मेयर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। सबने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर महात्मा गांधी के प्रसिद्ध भजन- रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम… भजन गया। इसके अलावा भी कई भजन और ईश प्रार्थना की।
CM योगी ने X पर गांधी को दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। श्रद्धेय ‘बापू’ का सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा की उनकी अडिग साधना और मानवता के प्रति अनन्य करुणा संपूर्ण विश्व को सदैव आलोकित करती रहेंगी। आइए, ‘बापू’ के आदर्शों को आत्मसात कर समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान दें।’ बता दें कि भारत हर साल 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन गांधी स्वतंत्रता के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाती है।
‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
श्रद्धेय ‘बापू’ का सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा की उनकी अडिग साधना और मानवता के प्रति अनन्य करुणा संपूर्ण विश्व को सदैव आलोकित करती रहेंगी।
आइए, ‘बापू’ के आदर्शों को आत्मसात कर समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के… pic.twitter.com/9UJbPpPIdP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 30, 2026
गांधी प्रतिमा के सामने ये भजन गाए और सुने
गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर सीएम योगी के साथ सभी मौजूद लोगों ने गांधीजी का प्रसिद्ध भजन ‘वैष्णव जन ते तेणे कहिए पीड़ पराई जाने जे…’, ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम…’, सरकारी विद्यालयों की प्रार्थना ‘वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्तव्य मार्ग पर डट जावें…’ गाया और सुना।





