Lucknow News: शहीद पथ पर स्कॉर्पियो चालक की सनक, ट्रैफिक पुलिस को टाँगकर घुमाया

Lucknow News: सरोजनीनगर के शहीद पथ पर एक स्कॉर्पियो चालक ने बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से चेकिंग कर रहे यातायात पुलिसकर्मी को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए फरार होने की कोशिश की।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक ऐसी घटना हुई जिसने कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। शहीद पथ पर सामान्य वाहन चेकिंग के दौरान जो कुछ हुआ, वह किसी एक्शन फिल्म के दृश्य जैसा था। यातायात चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो चालक ने पुलिस के सिपाही को ही अपनी कार में बिठा लिया और करीब 10 किलोमीटर तक घुमाता रहा। यह घटना उस समय हुई जब सिपाही ने नियमित चेकिंग के दौरान वाहन को रोका था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया और चालक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

ट्रैफिक पुलिस को 10 Km तक घुमाया

दरअसल 15 नवंबर को सिपाही रंजीत शहीद पथ तिराहे पर टीएसआई अजय कुमार अवस्थी के साथ ट्रैफिक संभाल रहे थे। तभी दोपहर करीब 12:45 बजे कानपुर-लखनऊ मार्ग से एक काले रंग की स्कार्पियो कार बिना नंबर प्लेट के वहां पहुंची। सिपाही रंजीत ने  चालक से गाड़ी के कागज दिखाने के लिए कहा था। इस पर कार चालक ने कागज दिखाने के बजाए गाड़ी को तेज रफ्तार में कमता की ओर भगाने की कोशिश की।

ये भी पढ़े- गोरखपुर में हाईटेक RFSL का उद्घाटन, योगी बोले- ‘अब यूपी में अपराधी बच नहीं पाएंगे’

हैरानी की बात यह कि पुलिसकर्मी रंजीत का हाथ दरवाजे से चिपक गया और वे गाड़ी के साथ-साथ दौड़ने लगे। चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी और लगभग 10 किलोमीटर तक स्कॉर्पियो यातायात पुलिसकर्मी को घसीटते हुए भागती रही।

धर लिया गया आरोपी

रंजीत ने किसी तरह खुद को संभाला और एक हाथ से वॉकी-टॉकी पकड़ उच्चाधिकारियों को सूचना दी। आखिरकार आरोपी चालक कृष्ण कुमार गोस्वामी पुत्र राम कुमार गोस्वामी को स्कॉर्पियो सहित धर लिया. गाड़ी की तलाशी में कोई वैध कागजात नहीं मिले। आरोपी उन्नाव थाना के तहत आने वाले भगवंतपुर गांव का रहने वाला है। पुलिसकर्मी रंजीत कुमार यादव की तहरीर पर सरोजनी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़े- UP: गोरखपुर से मुंबई जा रही LTT एक्सप्रेस में बम की सूचना, अफरा-तफरी का माहौल

यह मामला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है, जबकि यह घटना यातायात नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ पुलिस अधिकारी की असुरक्षा को भी उजागर करता है।

ये भी पढ़े- UP News: इंस्टा पर दोस्ती, फिर अफेयर…11वीं की छात्रा का फौजी ने किया कत्ल

 

Back to top button