UP में सात IAS अफसरों के तबादले, धीरेंद्र सिंह सचान को मिली पंचायतीराज की कमान

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अमले को अधिक चुस्त-दुरुस्त और जवाबदेह बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। शासन ने बुधवार (14 अक्टूबर 2026) को एक आदेश जारी करते हुए सात IAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के निर्देश दिए हैं।

इस फेरबदल के तहत निदेशक स्तर के पदों के साथ-साथ आगरा और आजमगढ़ समेत कई प्रमुख जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

धीरेंद्र सिंह सचान बने निदेशक पंचायतीराज

जारी सूची के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धीरेंद्र सिंह सचान को उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज विभाग के निदेशक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, तथा राजस्व परिषद से जुड़े कई अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में भी बदलाव किए गए हैं।

वहीं, जिलों में विकास कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से आजमगढ़ और आगरा जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) का भी स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ये भी पढ़े- देश के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए पूर्व राष्ट्रपति का जीवन प्रेरणा का स्रोत:मुख्यमंत्री

विकास कार्यों को मिलेगी गति

प्रशासनिक विशेषज्ञों का मानना है कि पंचायत स्तर पर चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी निगरानी और जिलों में जारी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए यह फेरबदल बेहद अहम माना जा रहा है। शासन की ओर से सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े-UP में पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार

Back to top button