
UP News: बुर्का को लेकर खूनी खेल; पत्नी समेत दो बेटियों की हत्या कर दफनाया
UP News: शामली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी और शवों को घर में दफना दिया। आरोपित ने पत्नी के बिना बुर्का पहने मायके जाने पर नाराजगी जताई थी।
UP News: उत्तर प्रदेश के शामली में तिहरा हत्याकांड इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। आरोपी पिता फारूक ने कथित इज्जत के नाम पर अपनी पत्नी ताहिरा और दो मासूम बेटियों आफरीन एवं सहरीन (14 और 6 साल) की नृशंस हत्या कर दी। वारदात की क्रूरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बड़ी बेटी की एक आंख बाहर निकली मिली, जबकि मौके से खून से सना मोटा डंडा बरामद हुआ है। हत्या के बाद तीनों शवों को घर के आंगन में बने सात फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया।
पत्नी के बुर्का न पहनने से नाराज था
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने यह बात स्वीकार की है कि उसने अपनी पत्नी और बेटियों का खून किया. उसने बताया कि उसकी पत्नी बिना बुर्का पहने मायके चली गई थी. इसलिए गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक खदम उठाया। महिला के ससुर की सूचना पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. पहले उसने अपनी पत्नी को गोली मारी थी. फिर बेटियों के जागने पर उन्हें भी मार डाला।
10 दिन से लापता थीं पत्नी और दो बेटियां
फारुख की पत्नी और दोनों बेटियां 10 दिन से लापता थीं। फारुख के पिता दाउद ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फारुख को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह बहाने बनाता था। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया।
आरोपित के माता-पिता ने बहू और पोतियों के बारे में पूछा तो वह इधर-उधर की बातें करता रहा, जिस पर उनको शक हो गया। उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी। पूछताछ में आरोपित ने राजफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपित के घर से तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़े- UP News: परिजनों ने मोबाइल देने से किया मना, फंदे से झूला छात्र…
तीन हजार में खरीदा तमंचा
एसपी ने बताया कि आरोपी ने तीन हजार रुपये में तमंचा खरीदने की बात स्वीकार की है। फिलहाल उसने सप्लायर का नाम नहीं बताया है। पुलिस अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। वारदात के खुलासे के बाद जब पुलिस आरोपी फारूक को थाने ले जा रही थी। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने आक्रोशित होकर उसे पुलिस हिरासत से छुड़ाने और पीटने का प्रयास किया।
ये भी पढ़े- कफ सिरप तस्करी मामले में एक्शन; आरोपी शुभम और विकास के खिलाफ NBW जारी
एसपी ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इन शवों को सेफ्टी टैंक में दफनाने में ओर किन-किन लोगों ने उसका साथ दिया।





