
UP News: मेरठ में स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट, 20 महिलाएं हिरासत में…
Spa Centers Raided: मेरठ में 4 स्पा सेंटरों पर जिस्मफरोशी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को चारों स्पा सेंटर पर छापा मार कर 20 लड़कियों और एक लड़के को पकड़ा।
Spa Centers Raided: मेरठ पुलिस ने अनधिकृत स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए चार सेंटरों में छापेमारी की। मौके पर 20 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया। इन सभी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट दफ्तर में रखकर पूछताछ की जा रही है। जांच में पता चला कि स्पा सेंटरों में व्हाट्सएप और ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ग्राहकों को बुलाया जाता था. पुलिस ने रजिस्टर, मोबाइल फोन और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए. सभी से पूछताछ जारी है और चारों सेंटरों के खिलाफ अनधिकृत संचालन का मुकदमा दर्ज किया गया. नेटवर्क और अन्य शामिल लोगों की भी जांच की जा रही है
कैसे चला रहा था नेटवर्क?
मेरठ पुलिस को सूचना मिल रही थी कि शहर में कई स्पा सेंटर ऐसे हैं जहां देह व्यापार का धंधा चल रहा है. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने सीओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में कई टीमें गठित कीं और रेकी कराई. मुखबिर से मिली सूचना सटीक निकली और पुलिस ने एक साथ चार स्पा सेंटर पर छापा मारा.
कौन-कौन पकड़ा गया?
पुलिस ने नंदिनी प्लाजा स्थित मेरठ स्किन सॉल्यूशन, मंगल पांडे नगर के ए वन फैब स्टूडियो फैमिली सैलून, रोज वाटर विला सेंटर और दिल्ली रोड पर युवा फैमिली सैलून यूनीसेक्स पर कार्रवाई की. इन चारों जगहों से 20 महिलाओं को हिरासत में लिया गया, जिनमें चार सेंटर की संचालिकाएं भी शामिल हैं. एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया.
पुलिस की बरामदगी
पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, रजिस्टर और मोबाइल फोन जब्त किए. मोबाइल में अश्लील क्लिप भी मिली हैं. जांच में पता चला कि ग्राहक व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए बुक किए जा रहे थे.
पहले भी पकड़े गए ऐसे रैकेट
यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी मेरठ में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी के कई नेटवर्क पकड़े जा चुके हैं. बावजूद इसके यह धंधा रुक नहीं रहा. पुलिस के लिए इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना बड़ी चुनौती बनी हुई है.





