
UP News: ठंड-कोहरे ने यूपी को जकड़ा, लखनऊ में 8 डिग्री गिरा तापमान…
UP Weather News: उत्तर प्रदेश के लोगों को फिलहाल घने कोहरे से राहत मिलती नहीं दिख रही है। MD के मुताबिक प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक कोहरे का असर जारी रहेगा। इस दौरान कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है।…
UP Weather News: लखनऊ आज सुबह से ही घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया. हालात ऐसे रहे कि लोगों को दिन में भी वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा. कोहरे और बर्फीली हवाओं के चलते सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही और आम जनजीवन प्रभावित हुआ. तापमान गिरकर करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर हैं. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई दे रहा है. शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं.
कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार 6 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को बरेली से देवरिया और वाराणसी से झांसी तक सुबह और देर रात के समय कोहरा छाया रहेगा। हालांकि प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में दिन में धूप खिलने की संभावना है, लेकिन शाम होते ही ठंडी और बर्फीली हवाएं लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर देंगी।
अयोध्या से झांसी तक कोहरे का असर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, प्रयागराज, चित्रकूट, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, बांदा, झांसी, महोबा, हमीरपुर और ललितपुर में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। इन जिलों में 300 से 600 मीटर तक दृश्यता रहने का अनुमान है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
लखनऊ और नोएडा का हाल
राजधानी लखनऊ में मंगलवार की सुबह कोहरे के साथ होगी। यहां भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
न्यूनतम तापमान: करीब 9 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: करीब 20 डिग्री सेल्सियस
वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में भी सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, मौसम साफ होता जाएगा।





