यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरा बना जानलेवा; भीषण सड़क हादसे में भिड़ीं 7 बसें और 3 कारें

Yamuna Expressway Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात को बड़ा रोड एक्सीडेंट हुआ है। इसमें कई बसें और कारें आपस टकराने के बाद उसमें आग लग गई और चार यात्रियों की मौत हो गई.

Yamuna Expressway Road Accident: घना कोहरा और ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। इस वजह से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। मंगलवार तड़के उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी शून्य रही। मथुरा के माइलस्टोन 127 पर सामने कुछ नहीं दिखने पर एक बस ने रफ्तार को धीमा कर दिया। इससे पीछे आ रही दूसरी बस टकरा गई। दूसरी से तीसरी टकरायी और फिर यह क्रम बढ़ता चला गया। फिर अचानक से एक तेज धमाका हुआ और बसों व अन्य वाहनों में आग लग गई। हर तरफ चीख-पुकार मच गई।

घायलों का इलाज और राहत कार्य
गंभीर रूप से घायल लोगों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। घायलों को उचित इलाज के साथ-साथ 50 हजार रुपए सहायता राशि देने की भी घोषणा की गई।

कैसे हुआ हादसा
तड़के सुबह यह हादसा हुआ। घने कोहरे के कारण एक कार डिवाइडर से टकराई, तभी पीछे से एक बस उसी कार में टकरा गई। इसके बाद एक के बाद एक कई बसें और छोटे वाहन आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बसों और कुछ गाड़ियों में आग लग गई। कुल 8 बसें और 3 छोटी गाड़ियां आपस में टकराईं।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बसें यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थीं। वह खुद सो रहा था जब अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। यात्रियों की चीख-पुकार चारों तरफ गूंजने लगी। हादसे के कारणों की जांच जारी है, लेकिन घना कोहरा इसे मुख्य वजह माना जा रहा है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी आदेश दिए।

 

Back to top button