BJP युवा मोर्चा के महामंत्री की सड़क हादसे में मौत, परिवार का आखिरी सहारा भी छीना

Lucknow News: लखनऊ-उन्नाव सीमा पर एक ट्रक और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई. जिसमें बीजेपी युवा मोर्चा मंडल के महामंत्री की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Lucknow News: लखनऊ-उन्नाव सीमा के लाला खेड़ा चौराहे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें बीजेपी युवा मोर्चा मंडल के महामंत्री की मौत हो गई. जबकि स्कॉर्पियो में सवार 6 अन्य लोग घायल हो गए. जिनमें तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना असोहा थाना क्षेत्र के लाला खेड़ा चौराहे पर हुई।घटना असोहा थाना क्षेत्र की है।

हादसा इतना भीषण कि स्कॉर्पियो के उड़ गए परखच्चे 

मृतक की पहचान उन्नाव के मुर्तजानगर सोनी गांव निवासी 26 वर्षीय हैप्पी राजपूत के रूप में हुई है। वह भाजयुमो के बिछिया ब्लॉक से मंडल महामंत्री थे। हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार कुछ लोग अंदर फंस गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।

घायलों की स्थिति

हादसे में गंभीर रूप से घायल लोग हैं। अनुराग राजपूत और सत्येंद्र राजपूत, इनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में जारी है। बाकी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

इकलौते बेटे थे हैप्पी राजपूत

हैप्पी राजपूत अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। इससे पहले वर्ष 2021 में उनके छोटे भाई की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी थी। परिवार में पहले से ही गहरा दुख था और अब इस हादसे ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है। हैप्पी की 8 फरवरी को सगाई हो चुकी थी, जबकि 26 अप्रैल को उनकी शादी तय थी। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियों को छीन लिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button