
Kanpur में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से पिता-पुत्र की मौत
Kanpur News: कानपुर में सीवर टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें जावेद (45) और आबिद (25) शामिल हैं. तीसरा व्यक्ति इरफान गंभीर हालत में है.
Kanpur News: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कल्याणपुर के गूबा गार्डन के अपार्टमेंट में बने सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ और फायर टीम ने मौके पर पहुंच मजदूरों को टैंक से निकालकर हैलट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जहरीली गैस से दम घुटकर मौत
जानकारी के अनुसार, कर्नलगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले इरफान, जावेद (45) और आबिद (25) रविवार देर रात कल्याणपुर के गोवा गार्डन स्थित ओम एन्क्लेव अपार्टमेंट में सेप्टिक टैंक की सफाई करने पहुंचे थे. काम रात करीब 12:30 बजे शुरू हुआ. तीनों सफाई कर्मियों ने पहले राउंड की सफाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली थी और टैंक से बाहर आ गए थे.
ये भी पढ़े- Lucknow News: चिनहट में युवक की गला रेतकर हत्या, सुनसान मैदान में मिली लाश
रात 2 बजे फिर टैंक में उतरे
हादसे के गवाह और जीवित बचे इरफान ने बताया कि रात करीब 2 बजे वे दोबारा टैंक के अंदर उतरे. इस बार जावेद और आबिद टैंक की अधिक गहराई में चले गए. गहराई में ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस के कारण वे अंदर ही फंस गए. काफी देर तक जब अंदर से कोई आहट नहीं मिली तो बाहर खड़े इरफान ने शोर मचाना शुरू किया.
गैस का असर इरफान पर भी होने लगा और उसे चक्कर आने लगे, लेकिन वह किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा और तुरंत पुलिस को सूचना दी.
ये भी पढ़े- Meera Thakur: ई-रिक्शा की आड़ में देश की जासूसी, मीरा ठाकुर को उठा ले गई पुलिस
SDRF और पुलिस ने किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस, एसीपी, डीसीपी वेस्ट और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। लेकिन दो की जान बच नहीं सकी। तीसरे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Varanasi News: वाराणसी में सिलेंडर ब्लास्ट से भरभराकर ढहा घर, दो लोगों की मौत





