
वृंदावन से बड़ी खबर: प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Premanand Maharaj Health Update: संत प्रेमानंद महाराज के अस्वस्थ होने के कारण उनका एकांत वार्ता और पदयात्रा अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित हो गया है. पिछले दो दिनों से प्रेमानंद महाराज भक्तों से वार्ता और दर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
Premanand Maharaj Health: संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ गई है। इसके चलते उन्होंने वृंदावन में रात्रि पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। उनके आश्रम ने यह जानकारी दी। इसके अलावा, महाराजजी के एकांतिक दर्शन भी नहीं होंगे। भक्त उनके दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन प्रेमानंदजी हर दिन की तरह तड़के 3 बजे पदयात्रा पर नहीं निकले। उनकी जगह उनके शिष्य पहुंचे। शिष्यों ने लाउडस्पीकर से अनाउंस कर यह जानकारी दी।
प्रेमानंद जी महाराज को है किडनी की बीमारी
शिष्यों ने बताया कि महाराज जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए आज से पदयात्रा स्थगित की जा रही है। साथ ही भक्तों से सड़क किनारे भीड़ न लगाने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। घोषणा के बाद श्रद्धालुओं को बिना दर्शन किए लौटना पड़ा।
केली कुंज आश्रम के अनुसार संत प्रेमानंद महाराज पिछले 21 वर्षों से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य में अचानक आई परेशानी के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आराम दिया जा रहा है।
दर्शन के लिए लगती है भारी भीड़
इसके बाद भक्तों को महाराजजी के दर्शन किए बिना मायूस लौटना पड़ा। केली कुंज आश्रम के मुताबिक, महाराजजी को 21 साल से किडनी की समस्या है। संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों तड़के 3 बजे केली कुंज आश्रम से सौभरी वन के लिए निकलते हैं। डेढ़ किमी पैदल चलकर जाते हैं।
प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। आम दिनों में यह संख्या करीब 20 हजार के करीब होती है। वीकेंड और बड़े पर्वों पर दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या कई गुना बढ़कर लाखों में पहुंच जाती है।





