
IAS बेटे ने की मारपीट और गाली-गलौज? मां के आरोपों को अभय सिंह ने किया खारिज
Lucknow News: यूपी कैडर के IAS अफसर अभय सिंह पर उनकी ही मां ने गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही राजस्व परिषद चेयरमैन से शिकायत की है। वहीं, आईएएस अभय सिंह ने मां की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कही है।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश कैडर के 2007 बैच के आईएएस अधिकारी अभय सिंह एक बार फिर विवादों में हैं. उनकी मां रेखा सिंह ने उन पर मकान पर कब्जा करने, गाली-गलौज, धमकी और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. रेखा सिंह ने इस पूरे मामले की शिकायत राजस्व परिषद के चेयरमैन से की है, जिसमें उन्होंने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित अपने मकान को लेकर बेटे पर जबरन कब्जे का आरोप लगाया है.
आईएएस अभय सिंह पर संगीन आरोप
आईएएस अभय सिंह की मां ने 1 जनवरी को की गई गाली गलौज पर राजस्व परिषद अध्यक्ष को लेकर पत्र में आरोप लगाया है कि उनका बेटा अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ चित्तौड़गढ़ आवास पर पहुंचा. इस दौरान दोनों ने गाली गलौज की, धमकी और मारपीट की. इतना ही नहीं सीसीटीवी भी तोड़ डाले. उन्होंने लिखा की जान के भय से उन्हें कमरे में बंद होना पड़ा
मां की शिकायत पर होगी कार्रवाई?
आरोप लगाया है कि अभय के मानसिक उत्पीड़न की वजह से उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा. इसके साथ ही स्टाफ के माध्यम से भी धमकाने का आरोप लगाया है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनके पास उत्पीड़न और धमकाने के मैसेज ऑडियो का वीडियो उपलब्ध है. राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने इस शिकायत पर कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव नियुक्ति को पत्र लिखा है.
ये भी पढ़े- UP: निलंबित PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री कड़ी सुरक्षा में बरेली से बाहर, समर्थकों ने किया हंगामा
मां के आरोपों को आईएएस ने किया खारिज
वहीं आईएएस अभय सिंह ने अपनी मां के आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. भीलवाड़ा में उनके पिता की संपत्ति थी, जिसमें उनका भी हिस्सा था, लेकिन उनके नाम की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी लगाकर वह संपत्ति बेच दी गई. इसके अलावा सात बीघे की एक जमीन उनके भाई अक्षय ने गिफ्ट डीड कराकर अपने नाम करवा ली, जबकि कई जगहों पर जमीन के बयाने भी ले लिए गए थे.
ये भी पढ़े- योगी सरकार के प्रयासों से मिर्जापुर में वज्रपात से मौतों में 50% की कमी, बना रोल मॉडल
अपने पत्र में आईएएस की मां रेखा सिंह ने यह भी लिखा है कि अभय सिंह 2007 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और उनका नाम पहले भी विवादों में आ चुका है. खनन घोटाले के मामले में बुलंदशहर के जिलाधिकारी रहते हुए सीबीआई ने उनके आवास पर छापा मारा था, जहां करीब 50 लाख रुपये बरामद हुए थे.
ये भी पढ़े- कमरा बुक करो, डिमांड बताओ! देवरिया का होटल बना ‘अय्याशी का अड्डा’…





