UP News: महिला IAS के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 युवतियों के साथ 5 युवक अरेस्ट

UP News: प्रयागराज जिले में एक महिला IAS अधिकारी के किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है।  पुलिस ने छापेमारी कर सरगना समेत नौ लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यह मकान एक महिला आईएएस अधिकारी का बताया जा रहा है। मकान 15 हजार रुपए महीने के किराए पर लिया गया था। किराए पर मकान लेने वाले परिवार के साथ रहने की बात कही थी लेकिन उसने इसे देह व्यापार के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। मकान पर पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने वहां से चार युवतियों और पांच युवकों को पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में लोग दंग रह गए। मौके पर काफी भीड़ जुट गई थी।

IAS अधिकारी को झांसे में रखकर लिया था कमरा

सर्वेश द्विवेदी ने महिला अधिकारी को गुमराह करने के लिए शुरुआत में अपने परिवार को इस मकान में रखा था. कुछ समय बाद उसने परिवार को अतरसुइया स्थित पुराने घर भेज दिया और यहां अनैतिक कार्य शुरू कर दिए. उसने एग्रीमेंट में फैमिली के साथ रहने की बात कही थी, लेकिन जल्द ही यह स्थान देह व्यापार का अड्डा बन गया.

बंगाल और वाराणसी की लड़कियां बरामद

पुलिस की छापेमारी के दौरान पकड़ी गई लड़कियों में से एक पश्चिम बंगाल और दूसरी वाराणसी की रहने वाली है, जबकि दो अन्य लड़कियां प्रयागराज की ही हैं. पकड़े गए चारों युवक भी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं. सरगना सर्वेश द्विवेदी घर के बाहर निगरानी कर रहा था ताकि किसी को भनक न लगे, लेकिन पुलिस ने उसे भी दबोच लिया.

यह भी पढ़ें…लखनऊ में बढ़ा बैटरी चोरों का आतंक, पर्यटकों की बाइकें भी नहीं बचीं

मोहल्ले वालों की सजगता से हुआ खुलासा

कीडगंज के स्थानीय निवासियों ने बताया कि घर में लगातार अजनबियों की आवाजाही से माहौल खराब हो रहा था. पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद टीम ने जबरन प्रवेश कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा. फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें…नगर निगम की लापरवाही से बना अवैध कूड़ा डंपिंग ज़ोन, दुर्गंध और प्रदूषण से परेशान निवासी

Back to top button