IPL 2026 चैंपियन बनते ही वृंदावन पहुचे Virat-Anushka, प्रेमानंद महाराज जी का लिया आशीर्वाद

Virat Kohli Anushka Sharma: विराट कोहली की टीम RCB ने लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। जीत की खुशी मैदान पर मनाने के बाद अब कपल सीधे प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंच गए हैं।

Virat Kohli Anushka Sharma: आईपीएल (IPL 2026) का खिताब अपने नाम करने के ठीक बाद क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार की सुबह मथुरा पहुंचे। लाइमलाइट और चकाचौंध से दूर स्टार कपल सीधे वृंदावन के केली कुंज स्थित संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में हाजिरी लगाने पहुंचा। दोनों ने किसी भी तरह के वीआईपी प्रोटोकॉल के बिना बेहद सादगी के साथ नंगे पैर आश्रम परिसर में प्रवेश किया। रविवार को ही विराट कोहली की आरसीबी ने आईपीएल के फाइनल में गुजरात को हराकर लगातार दूसरी बार ट्राफी पर कब्जा किया था।

प्रेमानंद जी की शरण में पहुंचे

मैदान पर जीत का भरपूर जश्न मनाने के बाद अब विराट और अनुष्का (Virat-Anushka) वृंदावन, प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उनका एक वीडियो आगर एयरपोर्ट और दूसरा वृंदावन से वायरल हुआ है जहां वे मास्क पहने हुए प्रेमानंद जी के आश्रम जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मंगलवार को आश्रम में बिताए दो घंटों के दौरान विराट और अनुष्का ने पूज्य प्रेमानंद जी महाराज के चरणों में बैठकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया और मन की शांति तथा जीवन के कल्याण के लिए महाराज जी से विशेष संवाद भी किया। महाराज जी ने दोनों को राधा नाम के सुमिरन की महिमा बताई और उन्हें आशीर्वाद स्वरूप तुलसी की माला तथा प्रसाद भेंट किया।

लगातार दूसरी बार जीता खिताब

जीत के बाद विराट और अनुष्का ने टीम के साथ मैदान पर जश्न मनाया जिसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए। अनुष्का ने भी ट्रॉफी के साथ पोज दिए और बाद में सोशल मीडिया पर विराट कोहली और पूरी टीम को बधाई दी। बता दें पिछले साल आरसीबी 18 साल बाद अपना पहला खिताब जीता था और इस साल ये उनकी लगातार तीसरी जीत है।

सोशल मीडिया पर जैसे ही विराट और अनुष्का के नंगे पैर आश्रम जाने की तस्वीरें वीडियो सामने आई, देश-दुनिया में मौजूद उनके करोड़ों प्रशंसक उनकी इस अद्वितीय सादगी, धार्मिक निष्ठा और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके गहरे सम्मान की जमकर सराहना कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो आईपीएल में विराट कोहली की सफलता का श्रेय भी प्रेमानंद महाराज को दिया।

Back to top button