
IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर BCCI से भिड़े फैंस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच BCCI ने टीम इंडिया का मैनचेस्टर ट्रैवल वीडियो शेयर किया, जिसकी शुरुआत वैभव सूर्यवंशी से हुई। इसे देखकर फैंस भड़क गए।
Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के दौरान सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पहला टी20 मैच बारिश की वजह से धुलने के बाद, भारतीय टीम मैनचेस्टर (Manchester) के लिए रवाना हो चुकी है, जहां शनिवार (4 जुलाई) को सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम के ट्रैवल का एक वीडियो शेयर किया, जिसने क्रिकेट फैंस को काफी नाराज कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, BCCI ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय टीम के डरहम से मैनचेस्टर जाने का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो की शुरुआत 15 साल के युवा सनसनी और धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से होती है। वीडियो में वैभव स्टाइलिश चश्मा लगाए, पूरे स्वैग और आत्मविश्वास के साथ टीम के साथ नजर आ रहे हैं।
BCCI पर फूटा फैंस का गुस्सा
फैंस को वैभव का यह लुक तो पसंद आया, लेकिन पहले मैच की प्लेइंग इलेवन (Playing 11) में उन्हें जगह न मिलने की वजह से फैंस का गुस्सा BCCI पर फूट पड़ा। फैंस ने आरोप लगाया कि जब वैभव को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका ही नहीं देना है, तो सिर्फ व्यूज और पब्लिसिटी के लिए उनके चेहरे का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है।
Durham ➔ Manchester 📍#TeamIndia on the move for 2️⃣nd #ENGvIND T20I 🚌 pic.twitter.com/XDdIUrzycE
— BCCI (@BCCI) July 3, 2026
कुछ फैंस ने चुटकी लेते हुए यह भी लिखा कि टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी जैसे अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी बस ‘बैकबेंचर’ बनकर बस की पीछे वाली सीट पर ही बैठे रह जाते हैं।
ये भी पढ़े- IPL Trade: हार्दिक पंड्या के ट्रेड पर बड़ा ट्विस्ट, KKR के बाद CSK भी दिलचस्प
क्या मैनचेस्टर में मिलेगा वैभव को मौका?
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रिकेट जगत में काफी हाइप है और दिग्गज खिलाड़ी भी उनकी प्रतिभा के कायल हैं। पहले मैच में मौका न मिलने के बाद अब सबकी नजरें मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले पर टिकी हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कप्तान और टीम मैनेजमेंट फैंस की इस भारी मांग के आगे झुकते हुए युवा वैभव को उनका पहला इंटरनेशनल कैप सौंपते हैं या उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।
ये भी पढ़े- ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म, Ishan Kishan बने नए ‘किंग’





