17 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे शुक्र, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई का महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगा। जुलाई में चार ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
भौतिक सुखों के कारक शुक्र 17 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र कर्क राशि से निकल कर सिंह राशि में गोचर करेंगे जहां वह 11 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे।
जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव-
1. मेष- शुक्र गोचर काल में जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। कुंवारे जातकों का इस दौरान रिश्ता तय हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
2. वृषभ- धन खर्च पर कंट्रोल रखें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को सफलता मिल सकती है।
3. मिथुन– इस दौरान आपको कड़ी मेहनत से सफलता हासिल होगी। धन खर्च से परेशान रहेंगे। भाई-बहन के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे।
4. कर्क- शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ फल लेकर आएगा। आय के साधन बढ़ेंगे। इस दौरान निवेश करना उत्तम रहेगा। इस दौरान आपका आर्थिक जीवन उच्च होगा।
5. सिंह- शुक्र का गोचर सिंह राशि में हो रहा है। सिंह राशि वालों के जीवन सुख-शांति की वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
6. कन्या- विदेशों से जुड़े व्यापारियों को लाभ होगा। शानोशौकत में धन खर्च हो सकता है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पारिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
7. तुला- इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा का योग बन सकता है।
8. वृश्चिक- नौकरी करने वाले इस राशि के जातक इस समय थोड़ा सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति ये दूर रहने की सलाह दी जाती है। शुक्र गोचर काल में सफलता हासिल करेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
9. धनु- धनु राशि के जातक इस दौरान धन संचय में सफल रहेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। विवाहित जातकों के लिए समय शुभ है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए समय शुभ है।
10. मकर- आपको कठिन परिश्रम के बाद सफलता हासिल होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। वाद-विवाद से रिश्ते खराब हो सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।
11. कुंभ- शुक्र गोचर काल में आपके जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। साझेदारी से किए गए कार्यों में सफलता हासिल होगी। भाग्योदय होगा।
12. मीन- मीन राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल स्थिति है। भाई-बहन में टकराव हो सकता है। इस दौरान आप कर्ज चुकाने में सक्षम होंगे।
