
वेनेजुएला ऑपरेशन के बाद उपराष्ट्रपति के घर पर हमला… टूटीं कई खिड़कियां, जांच जारी
US News: अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance के ईस्ट वालनट हिल्स स्थित घर पर रविवार (4 जनवरी 2025) को संदिग्ध व्यक्ति ने हमला किया। हमले में घर की खिड़कियां टूट गईं और अमेरिकी सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में लिया।
हमले के समय घर पर नहीं थे वेंस परिवार
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी घर के अंदर नहीं घुसा। हमले के समय उपराष्ट्रपति और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था। अधिकारियों के अनुसार, जेडी वेंस पिछले सप्ताह वेनेजुएला में अमेरिकी लाइव ऑपरेशन में शामिल थे। उनके कार्यालय ने भी पुष्टि की कि घर खाली था और घटना के समय उपराष्ट्रपति वहां नहीं थे।
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उपराष्ट्रपति के आवास के आसपास कई दिनों से सड़कें बंद थीं और पुलिस चौकियां स्थापित की गई थीं। स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए कहा गया था।
सिनसिनाटी पुलिस ने बताया कि रात लगभग 12:15 बजे एक अमेरिकी सीक्रेट सर्विस अधिकारी ने संदिग्ध को घर के पास भागते हुए देखा और उसे हिरासत में लिया।
यह भी पढ़ें…
‘धरती का नर्क’ में पहुंचे वेनेजुएला के राष्ट्रपति… जानें क्या है इस जेल का इतिहास
अमेरिकी अधिकारियों की जांच जारी
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संदिग्ध ने ऐसा क्यों किया। अधिकारी इलाके की निगरानी कर सबूत जुटा रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
अमेरिका की नजर ग्रीनलैंड पर… डेनमार्क ने जताई कड़ी आपत्ति
घटना के दृश्य
हमले के बाद जारी तस्वीरों में जेडी वेंस के घर की टूटी खिड़कियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। इस घटना ने अमेरिका में उपराष्ट्रपति सुरक्षा और राजनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ा दी है।
अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि जांच पूरी होने तक अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें।
यह भी पढ़ें…





