Meenakshi Seshadri ने Vinod Khanna को लेकर कह दी बड़ी बात, सेट पर सुनाते थे डर्टी जोक्स…

Meenakshi Seshadri: मीनाक्षी शेषाद्री 80 और 90 के दशक में टॉप एक्ट्रेसेस में से रही हैं। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना ने साथ भी मीनाक्षी ने कई फिल्मों में काम किया। हाल ही में एक्ट्रेस ने सेट पर विनोद खन्ना संग होने वाली मस्ती को लेकर मजेदार खुलासे किए।

Meenakshi Seshadri On Vinod Khanna: मीनाक्षी शेषाद्री अपने दौर की टॉप एक्ट्रेसेस में से रही हैं। जिन्होंने हीरो से लेकर दामिनी तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में कीं। उन्होंने अपने समय में बी टाउन के कई स्टार्स के साथ जैसे अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, सनी देओल और विनोद खन्ना के साथ बेहतरीन फिल्मों में काम किया। हालांकि, अपने करियर के पीक पर आकर मीनाक्षी ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और यूएसए में बस गईं। अब लगभग 28 साल बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की हैं। इसी में उन्होंने विनोद खन्ना के साथ अपनी केमिस्ट्री का भी जिक्र किया।

मीनाक्षी शेषाद्रि ने विनोद खन्ना संग केमेस्ट्री पर की बात

मीनाक्षी आगे कहती हैं- ‘विनोद खन्ना बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। वह अपने करियर के पीक पर थे। वह आश्रम जाते थे और वापस आकर शूटिंग करते थे।’ इससे पहले उन्होंने फिल्मफेयर के साथ एक साक्षात्कार मेंकहा था, “उन दिनों वह ओशो रजनीश के टेप सुनते थे। वह मुझे ओशो को सुनने के लिए प्रोत्साहित करते थे, लेकिन उन्होंने कभी इसके लिए मुझे मजबूर नहीं किया। बाद में उन्होंने कविता दफ्तरी से शादी कर ली। मैं उनकी कुछ पार्टियों का हिस्सा बनी, लेकिन यह मेरे लिए रेयर था क्योंकि मैं कभी भी लोगों से मेलजोल नहीं रखती थी।’

Image Credit-Social Media Platform

मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1983 में मनोज कुमार की फिल्म ‘पेंटर बाबू’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. साल 1983 में उनकी दूसरी फिल्म ‘हीरो’ थी, जिसने उन्हें स्टार बना दिया था. वह 80 और 90 के दशक की कई पॉपुलर फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

Back to top button