Viral News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पेड़, वन अधिकारी भी घटना से हुए हैरान?

Viral News: दुनिया में अक्सर अजीबोगरीब घटना देखने को मिलता है। लेकिन क्या किसी पेड़ से पानी निकलते देखा है? इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ वन अधिकारी जैसे ही एक पेड़ के तने में छेद करते हैं, उसमें से नल की तरह पानी निकलने लगता है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

इंटरनेट पर एक जादूई पेड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों के बीच उत्सुकता को बढ़ा दिया है। आंध्र प्रदेश के जंगलों से वायरल विडिओ में एक पेड़ से पानी की धार निकल रही है। इस अद्भूत वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। दरअसल,आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारमा राजू जिले में वन विभाग ने पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान में एक भारतीय लॉरेल पेड़ की छाल काट दी। जैसे ही अधिकारी ने छाल काटी पेड़ से पानी गिरने लगा। तेज धार वाला पानी गिरता देख, सभी खुश हो गए और इसे फौरन कैमरे में फिल्मा लिया गया।

वायरल वीडियो देख हैरत में लोग

बता दें कि, जनजाति समूह कोंडा रेड्डी समुदाय ने दावा किया था कि यह पेड़ तने में पानी जमा करके रखता है। जिससे वह जरूरत पड़ने पर अपनी प्यास बुझाते हैं। जनजाति समूह के दावे की जांच के लिए शनिवार (30 मार्च) को प्रभागीय वन अधिकारी जी.जी. नरेंद्रन अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे कि क्या सच में इस पेड़ के तने में पानी जमा होता है। जब वन कर्मियों ने इस पेड़ के तने में छेद किया तो वाकई इसमें से पानी निकलने लगा। यह देखकर सभी अधिकारी हैरान रह गए। उन्होंने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो अब वायरल हो रहा है।

आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि, वायरल वीडियो IFS @NarentheranGG ने साझा किया है। उन्होंने बताया कि सूखी गर्मी के दौरान भारतीय लॉरेल पेड़ टर्मिनलिया टोमेंटोसा पानी जमा करता है। पानी में तेज गंध और स्वाद खट्टा है। भारतीय वनों में अद्भुत अनुकूलन है। बताया गया कि इस पेड़ को इंडियन लॉरेल ट्री कहा जाता है‌। इस पेड़ की बौद्ध धर्म में धार्मिक मान्यता है। इस पेड़ को इंडियन सिल्वर ओक भी कहा जाता है। इस पेड़ की लकड़ी काफी महंगी बिकती है।

Back to top button