
West UP खेल क्षेत्र में करेगा प्रदेश का नेतृत्व, मेरठ में पहला खेल विश्वविद्यालय…
Meerut News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सलावा गांव में निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और प्रदेश में खेल क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर बनाया जा रहा है और इसका निर्माण 31 मई 2026 तक पूरा किया जाएगा।
खेल विश्वविद्यालय का निर्माण
यह प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय होगा। 100 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस विश्वविद्यालय परिसर में पाठ्यक्रम संचालन नए सत्र से से प्रारम्भ हो जायेगा।
यहां 12 रूटीन के खेल पाठ्यक्रम पढ़ाएं जाएंगे। केंद्र और राज्य सरकार खेल को प्रोत्साहन दे रही है। अनुभवी पुराने खिलाड़ी को कोच के रूप तैनाती दी जाएगी।
फैकल्टी और प्रशिक्षण व्यवस्था
विश्वविद्यालय में फैकल्टी की स्थायी तैनाती होगी; पार्ट-टाइम व्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी। अनुभवी और पूर्व खिलाड़ी को कोच के रूप में नियुक्ति दी जाएगी। प्रवेश से पहले फैकल्टी की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रशिक्षण गुणवत्ता पर असर न पड़े।
प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों का विकास
कई ओलंपियन मेरठ से हैं और उनकी अकादमी खेल क्षेत्र में योगदान देगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश खेल क्षेत्र में प्रदेश का नेतृत्व करेगा। जनपद स्तर पर स्टेडियम और ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम का निर्माण जारी है। खेल विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक के लिए तैयार करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार खेल क्षेत्र को लगातार प्रोत्साहित कर रही हैं।
यह भी पढ़ें…
ओवैसी के साथ सपा का गठबंधन? यूपी विधानसभा चुनाव के लिए शिवपाल ने खोल दिए पत्ते
स्थानीय उत्पाद और खेल का संयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि “एक जिला, एक उत्पाद” योजना के तहत हर जिले के खेल उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को सशक्त बनाना, रोजगार पैदा करना और वैश्विक पहचान दिलाना है। मेरठ से प्रदेश सरकार ने खेल उत्पाद को प्रमोट किया है।
यह भी पढ़ें…
Noida: पब में पार्टी, फिर चलाई कार…, इंजीनियर की मौत पर कई सवाल; VIDEO Viral
भविष्य की योजनाएं… नई खेल संस्कृति
देश में नई खेल संस्कृति ने जन्म लिया है। सांसद खेल प्रतियोगिता ने नई खेल संस्कृति बनाई है। जनपद स्तर पर स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम बन रहे हैं। विकसित भारत के लिए खेल के पाठ्यक्रम भी रहेंगे। खेल विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए खिलाड़ियों को तैयार करेंगे। नई खेल संस्कृति से प्रदेश में खेल प्रतिभाओं के विकास और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम ऐसे डिजाइन किए जाएं, जो खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें…





