सुबह उठते ही इसलिए होती है थकान, इनको अपनाकर मिल सकती है समस्या से निजात

tired in morning

नई दिल्ली। जब शरीर में विटामिन डी की कमी आती है तो इसका प्रभाव ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है।

ब्लड प्रेशर बिगड़ने की वजह से सुबह-सुबह घबराहट जैसी समस्या होती है। इसकी कमी से रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर होने लगती है।

डायबिटीज, हाइपरटेंशन डिप्रेशन जैसी समस्या को बढ़ाने में विटामिन डी की कमी का हाथ होता है।

हड्डियों में दर्द, जकड़न, जोड़ों के दर्द की समस्या होने लगती है। कमजोरी बढ़ती जाती है, तभी तो सुबह उठने के बाद व्यक्ति थका हुआ महसूस करता है।

प्रोटीन :

शरीर के ऊतकों को बनाने, उनके रख-रखाव व मरम्मत में प्रोटीन की जरूरत होती है। दूध, सोयाबीन, अंडा, दाल, दूध व मांस में प्रोटीन होता है।

कैल्शियम :

हड्डियों और दांतों के अलावा मांसपेशियों और हृदय को ठीक रखता है। बढ़ते बच्चों के लिए जरूरी है। दूध, दही, पनीर, टोफू, पालक, ब्रोकली, में खूब सोयाबीन होता है।

फाइबर :

पाचन तंत्र को ठीक रखना है तो फाइबर युक्त चीजें खाएं। इसके लिए सेब, नाशपाती, ओट्स, साबुत अनाज व सूखे मेवे खाएं।

आयरन :

शरीर में खून बनाने और सब अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम आयरन का होता है। साबुत अनाज, बींस, मेवे, अनार, चुकंदर और हरी पत्तेदार सब्जियों में यह पर्याप्त होता है।

जरूरी बातें-

-हरी सब्जियों को कम तेल मसालों में बनाएं। ज्यादा देर भूनने या पकाने से बचें।

-नाश्ते में हमेशा ब्रेड, मक्खन और परांठे ही न खाएं। रोटी, सब्जी, दलिया, दही, अंकुरित अनाज आदि का सेवन भी करें। इससे शरीर को पर्याप्त पोषण मिलेगा।

-सब्जियों को उबालने के बाद उस पानी को भी इस्तेमाल में लाएं। उबालते समय सब्जियों के 5 से 55 प्रतिशत तक पौष्टिक तत्व पानी में घुल जाते हैं।

-अगर नाश्ता करने का समय नहीं है तो मुट्ठीभर अखरोट, बादाम और काजू जरूर खाएं। ताजे फल व सब्जियों का सेवन करें

Back to top button