गुजरात के राजकोट में महिलाओं ने किया अलग अंदाज़ में गरबा

नवरात्री 2023: गुजरात के राजकोट में महिलाओं ने अलग अंदाज़ में गरबा किया|

इमेज सोर्स : सोशल मीडिया

नवरात्रि महोत्सव में देवी मां की उपासना गरबा करके भी की जाती है। गुजरात से लेकर बंगाल तक नवरात्रि उत्सव पर डांडिया और गरबा खेला जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ महिलाएं बुलेट-जीप और स्कूटी चलाकर गरबा करती हुई नजर आ रही हैं। महिलाओं ने डंडिया लेकर नहीं बल्कि मोटरसाइकिल और जीप चलाते हुए और हांथों में तलवार लहराते हुए गरबा का प्रदर्शन किया|

दरअसल, यह अनोखा गरबा गुजरात के राजकोट में खेला गया। जहां सबसे पहले एक महिला बुलेट चलाते हुए गरबा खेलते हुए दिखी। कुछ देर बाद वही महिला ने जीप चलाकर डांडिया खेला। देखते ही देखते कई महिलाएं बाइक और स्कूटी चलाते हुए राउंड में आ गईं और सभी ने गाड़ी चलाते हुए गरबा खेलते हुए नजर आईं। वहीं कुछ महिलाओं ने हाथ में तलवार पकड़कर हवा में उड़ाते हुए कलाबाजियां दिखाई।

बता दें कि बाइक और कार पर गरबा खेलने वाले इस वीडियो को कई गुजरातियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 30 हजार से ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा-यह बेहद और अद्भुत नजारा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-यह बेहद खतरनाक है। महिला को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

Back to top button