
HIV वैक्सीन का ट्रायल सफल, 2 डोज में होगी AIDS की छुट्टी
HIV Vaccine: एचआइवी एक गंभीर संक्रामक और लाइलाज बीमारी का वैज्ञानिकों ने तोड़ खोज निकाला है। जो व्यक्ति के इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है, जिससे व्यक्ति की जान तक जा सकती है।
दुनिया भर के HIV और एड्स पीड़ितों के लिए एक राहत की खबर आयी है। वैज्ञानिकों ने एचआइवी संक्रमण को ठीक करने वाले इंजेक्शन का सफल ट्रायल होने का दावा किया है। साल भर में इस इंजेक्शन की 2 डोज लेनी होगी। इसके बाद एड्स की भी छुट्टी हो जाएगी। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और युगांडा में व्यापक स्तर पर किये गए एक क्लिनिकल परीक्षण से पता चला है कि नयी रोग-निरोधक दवा का साल में दो बार इंजेक्शन युवतियों को एचआइवी संक्रमण से पूरी सुरक्षा देता है।
5000 लोगों पर ट्रायल सफल
लेनकापाविर (लेन एलए) इंजेक्शन का 5 हजार लोगों पर सफल ट्रायल किया गया। कैप्सिड एक प्रोटीन शेल है जो एचआइवी की आनुवंशिक सामग्री और प्रतिकृति के लिए आवश्यक एंजाइमों की रक्षा करता है। इसे हर छह महीने में एक बार त्वचा में लगाया जाता है। पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका में, युवतियां एचआइवी संक्रमणों से सबसे ज्यादा पीड़ित होती हैं। कई सामाजिक और संरचनात्मक कारणों से, उन्हें दैनिक प्री-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस व्यवस्था को बनाए रखना भी चुनौतीपूर्ण लगता है। परीक्षण के यादृच्छिक चरण के दौरान लेनकापाविर लगवाने वाली 2,134 महिलाओं में से कोई भी एचआइवी से संक्रमित नहीं हुई। इस इंजेक्शन की 100 प्रतिशत दक्षता साबित हुई। इन परीक्षणों का महत्व क्या है? यह सफलता बड़ी उम्मीद जगाती है कि लोगों को एचआइवी से बचाने के लिए हमारे पास एक सिद्ध, अत्यधिक प्रभावी रोकथाम का उपाय है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने HIV को ठीक करने वाले इंजेक्शन (HIV Medicine) का सफल ट्रायल होने का दावा किया है। बता दें कि HIV एक गंभीर संक्रामक बीमारी है जो व्यक्ति के इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है, जिससे व्यक्ति की जान तक जा सकती है। हालांकि अब इस गंभीर और लाइलाज बीमारी का वैज्ञानिकों (HIV Vaccine) ने तोड़ खोज निकाला है…वैज्ञानिकों का दावा है कि साल में वैक्सीन की 2 डोज AIDS के उपचार में मददगार साबित हो सकती है. ऐसे में HIV के उपचार में यह एक बड़ी सफलता साबित हो सकती है।





