WPL 2023: एमएस धोनी का रिकॉर्ड टूटा

महिला प्रीमियर लीग 2023 में एमआई की कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

महिला प्रीमियर लीग 2023 MI vs GG

मुंबई इंडियंस का महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन जारी है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को डब्‍ल्‍यूपीएल 2023 के 12वें मैच में गुजरात जायंट्स को 55 रन के विशाल अंतर से मात दी। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की कर ली है।

मुंबई इंडियंस ने ब्रेबोर्न स्‍टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्‍लेबाजी के आमंत्रण को स्‍वीकारा और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात जायंट्स की टीम 9 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। मुंबई की डब्‍ल्‍यूपीएल 2023 में यह लगातार पांचवीं जीत रही। मुंबई इंडियंस प्‍लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

हरमनप्रीत कौर ने इस जीत के साथ ही एमएस धोनी सहित कई दिग्‍गज भारतीय कप्‍तानों को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय खिलाड़‍ियों में कप्‍तान के रूप में 5 आईपीएल या डब्‍ल्‍यूपीएल मैच में सबसे ज्‍यादा जीत दर्ज करने के मामले में हरमनप्रीत कौर टॉप पर पहुंच गई हैं। हरमनप्रीत कौर ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए टीम को लगातार पांच मैचों में जीत दिलाई।

Back to top button