
Toxic Teaser: अब थर्राएगा बॉक्स ऑफिस….,Yash की ‘टॉक्सिक’ में दिखेगा नारी शक्ति का तूफान
Yash Toxic Teaser: सुपरस्टार यश (Yash) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक‘ (Toxic) का नया टीजर रिलीज होने जा रहा है। इस टीजर की खास बात यह है कि यह पूरी तरह से फिल्म की महिला कलाकारों पर केंद्रित होगा।
Yash Toxic Teaser: ‘KGF’ फ्रैंचाइजी से दुनिया भर में अपनी धाक जमाने वाले अभिनेता यश (Yash) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) का नया टीजर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यश ने इस टीजर की घोषणा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “शांत हो जाओ, महिलाओं को आने में थोड़ा समय लगेगा।” यश के इस बयान ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।
महिला किरदारों पर रहेगा पूरा फोकस
इस टीजर की सबसे बड़ी और अनोखी खासियत यह है कि इसमें खुद यश नहीं, बल्कि फिल्म की सशक्त महिला ब्रिगेड नजर आने वाली है। आपको बता दें कि ‘टॉक्सिक’ में भारतीय सिनेमा की कई बड़ी अभिनेत्रियां अहम किरदारों में दिखाई देंगी, जिनमें शामिल हैं। नयनतारा (Nayanthara), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), रुक्मिणी वासंथ (Rukmini Vasanth), तारा सुतारिया (Tara Sutaria)। फिल्म का टीजर 1 जुलाई को सुबह 11:33 बजे दर्शकों के सामने आएगा।
निर्देशक गीतु मोहनदास के साथ अनोखा सहयोग
इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर गीतु मोहनदास कर रही हैं। यश और गीतु मोहनदास के इस अनूठे सहयोग की चर्चा हर तरफ है, क्योंकि आमतौर पर बड़े पैमाने की एक्शन फिल्मों में पुरुष किरदारों को ही ज्यादा तवज्जो दी जाती है। लेकिन ‘टॉक्सिक’ में इसके विपरीत, महिला किरदारों को बेहद शक्तिशाली और कहानी के केंद्र में रखा गया है। इस साल की शुरुआत में ‘सिनेमाकॉन’ (CinemaCon) इवेंट में भी फिल्म की इस महिला-प्रधान और अनोखे एक्शन स्टाइल की काफी तारीफ हुई थी।
ये भी पढ़े- Welcome To The Jungle: मंडे टेस्ट में पास हुए अक्षय कुमार, फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म की रिलीज डेट में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। अब ‘टॉक्सिक’ का दुनिया भर के सिनेमाघरों में भव्य प्रीमियर 26 अगस्त को होने जा रहा है। धमाकेदार एक्शन, सस्पेंस और नारी शक्ति के इस बेजोड़ संगम को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल आने वाला टीजर फिल्म की इस रहस्यमयी दुनिया की पहली बड़ी झलक पेश करेगा।
ये भी पढ़े- Alpha: आलिया भट्ट ने मारी बाजी, शरवरी और बॉबी देओल रह गए पीछे…





