
फंदे पर लटका मिला युवक… पोस्टमॉर्टम ने खोला राज, पत्नी पर हत्या का शक
UP News: बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का मामला पहले आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी पलट दी। रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस और परिजनों में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान गिरजाशंकर कॉलोनी निवासी जितेंद्र (33 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने इस हत्या के पीछे उसकी पत्नी ज्योति प्रजापति का हाथ होने का आरोप लगाया है।
कमरे में फंदे से लटका मिला था शव
सोमवार सुबह जितेंद्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। घटना की सूचना मिलते ही इज्जतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हो गई।
यह भी पढ़ें…
Lucknow में दिनदहाड़े बमबाजी का खुलासा… रंगदारी न मिलने पर मचाई दहसत
दो महीने पहले किया था प्रेम विवाह
परिजनों के मुताबिक, जितेंद्र ने 25 नवंबर 2025 को दुर्गा नगर, बारादरी निवासी ज्योति प्रजापति से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ ही समय बाद दांपत्य जीवन में तनाव शुरू हो गया था। परिवार का आरोप है कि ज्योति अक्सर जितेंद्र के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करती थी।
यह भी पढ़ें…
UP News: लखनऊ में नाबालिग लड़की की हत्या; लव ट्राएंगल में मौत की साजिश…
पत्नी पर हत्या का आरोप
जितेंद्र के परिजनों का कहना है कि लगातार हो रहे विवाद और प्रताड़ना के चलते ज्योति ने ही जितेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या कराई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद परिजनों का आरोप और मजबूत हो गया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस जांच में जुटी
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पत्नी पर लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें…





