जनता पर चला महंगाई का चाबुक

CNG, दूध-अंडा और मक्का पर महंगा

CNG के दाम बढ़े

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। मंगलवार को सीएनजी की दरों में 3.89 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 29 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे से लागू हो गई। दिल्ली में सीएनजी का रेट 83.09 रुपए प्रति किलो था। यहां आज से सीएनजी की नई कीमत 86.98 रुपए प्रति किलो हो गई।

अंडा और मक्का भी महंगे

बीते एक साल में देश में अंडे की कीमतों में 40 फीसदी का इजाफा हुआ। इसका मुख्य कारण मुर्गियों को खिलाई जाने वाली मक्का का महंगा होना है। करीब 3 साल पहले मक्के का भाव 1400 रुपए क्विंटल थे, अब यह बढ़कर लगभग 2650 रुपए क्विंटल तक पहुंच गया है। मक्का महंगी होने की एक वजह इथेनॉल उत्पादन में इसके इस्तेमाल की वजह से बढ़ी मांग है। इस वजह से पोल्ट्री फार्म से निकलने वाला एक अंडा करीब सात रुपए का पड़ रहा है, जबकि खुदरा बाजार में इसकी कीमत 8.50 से 9 रुपए तक पहुंच गई है।

मुंबई में दूध महंगा

दूध उत्पादकों ने कीमत में 9 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसके बाद 93 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला तबेला दूध 102 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। नई दरें एक सितंबर, 2026 से लागू होंगी।
Back to top button