भगत सिंह अच्छे बच्चे नहीं थे,वह बेवकूफ थे:आईएएस

राही का संबोधन सोशल मीडिया पर वायरल

शहीद के अपमान पर रिंकू सिंह राही से लोग खफा

जालौन । 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जालौन के उरई कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही के संबोधन सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। वायरल वीडियो में वह शहीद-ए-आजम भगत सिंह पर टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं। कह रहे हैं कि आज के समय के हिसाब से भगत सिंह सबसे बड़े बेवकूफ थे। वह कभी अच्छे बच्चे नहीं थे।

 

Back to top button