
भारत के CEC ज्ञानेश छात्रों को देंगे ज्ञान
UP चुनाव की तैयारियां तेज, CEC ज्ञानेश कुमार पहुंचे लखनऊ
लखनऊ। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार लखनऊ पहुंचे। वह सुबह करीब सात बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे, जहां राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त को लेने के लिए लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर, पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत समेत जिले के कई आला अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त का लखनऊ दौरा अहम माना जा रहा है। एयरपोर्ट से निकलने के बाद ज्ञानेश कुमार सीधे कॉल्विन तालुकदार कॉलेज पहुंचेंगे, जहां वह छात्रों से संवाद करेंगे।
निर्वाचन आयोग की तैयारियों के बीच उनके इस दौरे को प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और जमीनी स्तर पर चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





