मुख्यमंत्री योगी ने UP के दिग्गजों को दी ‘बुलेटप्रूफ जैकेट’

लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की सलाह पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती समेत 44 नेताओं को उनकी सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट दी है। इसके साथ ही कैबिनेट के 11 मंत्रियों को भी बुलेट प्रूफ जैकेट दी गयी है।  कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और नंद गोपाल नंदी को जैकेट मिल भी गई है।  ऐसा पहली बार हुआ है, जब Y श्रेणी से लेकर Z+ सुरक्षा प्राप्त नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट मुहैया कराई गई है।

 

Back to top button