कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि के बहाने योगी का अखिलेश पर निशाना, मायावती की तारीफ

Kalyan Singh Death Anniversary: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर CM योगी ने मायावती के श्रद्धांजलि देने का जिक्र किया, जबकि अखिलेश यादव पर ‘P’ की परिभाषा बदलने को लेकर तीखा तंज कसा।

Lucknow: पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख नेताओं पर तीखा हमला बोला। वहीं, उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती के कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचने का उल्लेख करते हुए उनकी सराहना की।

CM योगी ने मायावती को लेकर क्या कहा?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी कार्यक्रम छोड़कर लखनऊ पहुंचे थे। वह स्वयं और उनकी पूरी कैबिनेट भी अंतिम संस्कार में मौजूद रही थी।

योगी ने कहा कि मायावती जी सामान्य शिष्टाचार के तहत आईं और उन्होंने बाबूजी को श्रद्धांजलि दी, लेकिन समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रत्यक्ष रूप से पहुंचकर श्रद्धांजलि देने की जरूरत नहीं समझी। उन्होंने कहा कि यहां तक कि शब्दों से भी संवेदना व्यक्त नहीं की गई।

मुख्यमंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कल्याण सिंह जैसे वरिष्ठ नेता के निधन पर राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर संवेदना व्यक्त करनी चाहिए थी।

अखिलेश यादव पर ‘P’ वाले बयान से निशाना
कार्यक्रम में CM योगी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोग परिभाषाएं भी बदलते हैं। उन्होंने कहा कि पहले ‘P’ की परिभाषा पिछड़ा से की गई, फिर पंडित से की गई और आगे चलकर यही लोग ‘P’ की परिभाषा पाकिस्तान से भी कर सकते हैं।

योगी के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर सपा और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज होने के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें…

UP पुलिस के हाफ एनकाउंटर पर हाई कोर्ट सख्त, श्रावस्ती केस की CBI जांच के आदेश

‘यह सिर्फ बाबूजी का अपमान नहीं था’
मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह का अपमान केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं था। उनके मुताबिक, यह जातीय अपमान और सनातन हिंदुओं का अपमान भी था।

योगी ने कल्याण सिंह के राजनीतिक जीवन और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में राष्ट्र और समाज के हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

यह भी पढ़ें…

प्रॉपर्टी विवाद में हत्या की साजिश, नदवा से जुड़े स्कॉलर को बनाया निशाना

तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों का किया जिक्र
CM योगी ने बताया कि पिछले नौ वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के निधन से जुड़े कार्यक्रमों में वह शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि तीनों नेता अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े थे, लेकिन सरकार ने उनके सम्मान में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीतिक बहस को नया मुद्दा मिल गया है।

यह भी पढ़ें…

थप्पड़ कांड, मारपीट और विवादों की हैट्रिक… गंवानी पड़ी अविनाश पांडेय को SSP की कुर्सी?

Back to top button