भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने लगाया आरोप
रांची। बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े छात्र; स्ट्रेचर से कंधे पर ले जाए गए देवेंद्र महतो। रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का ‘विधानसभा घेराव’ मार्च जारी है। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग लांघकर विधानसभा की ओर बढ़ना शुरू कर दिया।झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 16 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने आज विधानसभा मार्च का आह्वान किया है। मार्च को देखते हुए रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। छात्रों के प्रस्तावित विधानसभा मार्च को देखते हुए पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। एडीजी मुख्यालय मनोज कौशिक ने कहा कि विधानसभा के घेराव की संभावना को देखते हुए सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से मार्च करें। एडीजी ने कहा कि जिस अनुशासन के साथ छात्र पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं, उसी तरह उन्हें आगे भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ‘हाउस अरेस्ट’
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ पिछले 16 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को विधानसभा मार्च का आह्वान किया है। मार्च को देखते हुए रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधानसभा परिसर के आसपास निषेधाज्ञा लागू है और शहर के प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने छात्रों से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की है। वहीं भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने आरोप लगाया है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को ‘हाउस अरेस्ट’ किया गया है।