
UP Elections 2027: Jansatta Dal ने जारी की पहली सूची, Kunda से मैदान में उतरे ‘Raja Bhaiya’
प्रतापगढ़ की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर चुनावी गतिविधियां तेज

Lucknow: Jansatta Dal ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने कुंडा सीट से अपने प्रमुख नेता और विधायक Raghuraj Pratap Singh ‘Raja Bhaiya’ को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के आधिकारिक बयान के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र कुंडा (246) से विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ चुनाव लड़ेंगे।
वहीं, बाबागंज (245) सीट से विधायक विनोद सरोज को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके अलावा विश्वनाथगंज/प्रतापगढ़ (247) सीट से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। जनसत्ता दल ने विधानसभा चुनाव-2027 को देखते हुए यह पहली प्रत्याशी सूची जारी की है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन क्षेत्रों में उसके उम्मीदवार मजबूत स्थिति में हैं और संगठन चुनावी तैयारियों में जुट गया है।
राजा भैया ने 30 नवंबर 2018 को जनसत्ता दल का गठन किया था। उन्होंने राजनीति में निर्दलीय विधायक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक विशाल रैली आयोजित कर पार्टी की औपचारिक शुरुआत की थी। इससे पहले वह करीब 25 वर्षों तक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ते रहे थे। पार्टी की पहली सूची जारी होने के साथ ही प्रतापगढ़ जिले की इन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर चुनावी गतिविधियां तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।





