
तरुण तेजपाल को हुई 10 साल की सजा
सुप्रीम कोर्ट में करेंगेअपील
बॉम्बे HC की गोवा बेंच ने सुनाई कठोर सजा
तरुण तेजपाल ने खुद को बताया राजनीतिक शिकार
मुंबई। यौन उत्पीड़न के मामले में पत्रकार तरुण तेजपाल को सजा हुई। तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा सुनाई गई। बॉम्बे HC की गोवा बेंच ने सुनाई कठोर सजा तहलका के संपादक रहे चुके हैं। हालांकि तरूण तेजपाल HC फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। तरुण तेजपाल दो हफ्ते में सरेंडर करना होगा।बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को 2013 के यौन उत्पीड़न और बलात्कार मामले में दोषी करार दिया। हाईकोर्ट ने 2021 में मापुसा सत्र न्यायालय द्वारा तेजपाल को सभी आरोपों से बरी किए जाने के फैसले को रद्द कर दिया। मामला नवंबर 2013 में गोवा के एक होटल की लिफ्ट में तहलका की एक महिला पत्रकार के साथ कथित यौन उत्पीड़न और बलात्कार से जुड़ा है। फैसले के बाद तेजपाल ने अदालत से सजा में नरमी की अपील करते हुए कहा कि वे 62 साल के हैं, दो बेटियों के पिता हैं और उनकी पत्नी भी है। तेजपाल ने खुद को राजनीतिक शिकार बताते हुए कहा कि वे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।





