
Delimitation Bill 2026: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने लोकसभा में विचार की सिफारिश की
Droupadi Murmu: Bharat की President Droupadi Murmu ने परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 पर सदन में विचार करने की सिफारिश की है। लोकसभा सचिवालय की ओर से शनिवार, 28 नवंबर को जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है। लोकसभा में परिसीमन से जुड़े नए विधेयक को लेकर संसदीय प्रक्रिया आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। यह सिफारिश संविधान के अनुच्छेद 117(3) के तहत की गई है। इसके साथ ही परिसीमन की दिशा में दूसरा कदम बढ़ाया गया है। पहले शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने बिल को मंजूरी दी थी, अब राष्ट्रपति ने भी सिफारिश कर दी है।
गौरतलब है कि Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है और वह भी लंबे समय से इस प्रयास का हिस्सा रहे हैं। कई महिलाओं ने इस मुद्दे को उनके सामने उठाया और पत्र लिखकर अपनी बात रखी। उन्हें विश्वास है कि देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उनका हौसला बुलंद, हिम्मत अटूट और इरादा अडिग है। पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां देश की महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में अधिक भागीदारी से रोक नहीं पाएंगी और इसके लिए केवल समय का इंतजार है।
उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 132वें संविधान संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने को देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने और शासन को जनता के और करीब लाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।अधिक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताओं और स्थानीय जरूरतों को सदन में रख सकेंगे। इससे क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बनाने और विकास को गति देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उत्तर प्रदेश में सुशासन और जनभागीदारी, दोनों को मजबूत करेगा। अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों से इस ऐतिहासिक विधेयक का स्वागत और समर्थन करने की अपील की।




