
तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी आग,सात मरे
होटल के अंदर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सो रहे थे
बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई। इस हादसे मे सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे में
लिस ने बताया कि सोमवार तड़के पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में एक होटल में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि बीरभूम के तारापीठ में चार मंजिला होटल के ग्राउंड फ्लोर पर सुबह करीब 5 बजे आग लगी, इस दौरान होटल के अंदर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार, सोवन सोमवार के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर पहुंचे थे। सोमवार के चलते होटल श्रद्धालुओं से भरा हुआ था।। सुबह के वक्त जब वो गहरी नींद में सो रहे थे, उसी वक्त होटल में आग लग गई, जिससे श्रद्धालुओं को भागने का मौका नहीं मिल पाया।





