बडगाम में आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर 

AK राइफल समेत हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर।  बडगाम जिले के घने जंगलों में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान के दौरान एक आतंकी मारा गया। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी। संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर जवानों ने आतंकियों को चुनौती दी। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया।

इस दौरान सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकी के पास से एक एके राइफल और अन्य सामग्री बरामद की है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बरत रहे हैं।

Back to top button