
महाराष्ट्र से PM Modi ने जारी की किसान निधि की 18वीं क़िस्त… चेक करें स्टेटस
PM-KISAN 18th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को महाराष्ट्र दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने लगभग 9.4 करोड़ किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये की ‘पीएम-किसान सम्मान निधि’ की 18वीं किस्त भी जारी की। 18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 वीं किस्त जारी की थी।
इस योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक मदद कर उन्हें खेती-बाड़ी के लिए आवश्यक साधन उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी आय में सुधार हो सके. पिछली बार 18 जून 2024 को 9.25 करोड़ किसानों को ये राशि मिली थी, यानी इस बार लगभग 25 लाख नए किसान भी लाभार्थियों में शामिल हुए हैं.
PM-KISAN बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे देखें
PM Kisan Samman निधि योजना बेनिफिशियरी स्टेटस देखने के सभी स्टेप यहां दिए गए है-
- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट PM-KISAN (pmkisan.gov.in) पर जाएँ.
- होमपेज पर बने “Farmers Corner” सेक्शन में जाएं.
- “Beneficiary Status” लिंक पर क्लिक करें.
- यहां पर आप अपना आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, या मोबाइल नंबर दर्ज कर सबमिट करें
- यहां आपकी भुगतान की स्थिति दिखाई देगी, जहां आप देख सकते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं.
PM-KISAN योजना की पात्रता कैसे देखें
किसान अपनी पात्रता और योजना में नाम दर्ज होने की स्थिति कुछ सरल चरणों में जांच सकते हैं:
- PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- ‘लाभार्थी सूची’ पेज पर क्लिक करें.
- अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की डिटेल्स भरें.
- इससे आप लाभार्थी सूची देख सकते हैं और अपना नाम चेक कर सकते हैं.
PM-KISAN eKYC जरूरी?
हाँ, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत eKYC करना आवश्यक है. यदि eKYC पूरी नहीं की गई है, तो आपकी किस्त रोकी जा सकती है. यह प्रक्रिया लाभार्थियों की पहचान सत्यापित करने और धोखाधड़ी से बचने के लिए लागू की गई है. eKYC को आप आधार लिंक मोबाइल नंबर के जरिए ऑनलाइन या अपने नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर पूरा कर सकते हैं.
OTP आधारित eKYC कैसे करें
PM-KISAN eKYC: इसके लिए आपका आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए, जिसके बाद आप अपना eKYC पूरा कर सकते है-
- PM-KISAN पोर्टल पर जाएं.
- वेबसाइट के टॉप-राइट कोने पर ‘eKYC’ पर क्लिक करें.
- अपना आधार नंबर दर्ज करें और OTP सबमिट कर eKYC प्रक्रिया पूरी करें.
CSC केंद्र से कैसे कराये eKYC
PM-KISAN eKYC पूरा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- अपने नजदीकी CSC/SSK केंद्र पर जाएं: आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर जाएं.
- निकटतम CSC केंद्र : https://locator.csccloud.in/ पर जाकर आप अपने नजदीकी CSC केंद्र का पता लगा सकते हैं.
- वेरिफिकेशन: CSC/SSK ऑपरेटर आपकी आधार-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया में सहायता करेंगे.
- शुल्क: eKYC के लिए आपको ₹15 का शुल्क देना होगा.





