
यूपी में लोजपा (रा) ने किया संगठन का विस्तार
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की हुई महत्वपूर्ण बैठक
लोजपा (रा) कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत बनाने तथा संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। यह बैठक प्रेस क्लब, लखनऊ में हुई।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण एवं अत्यावश्यक बैठक प्रेस क्लब, लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना रहा। बैठक के दौरान प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी जी द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में संदीप तिवारी एवं सुधीर अवस्थी को प्रदेश महासचिव, शुभम सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा गौरव को जिलाध्यक्ष, अमेठी के पद पर मनोनीत करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं संगठनात्मक दायित्वों से अवगत कराया गया तथा उन्हें संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के लिए शपथ दिलाई गई।
आर पी सिंह बने प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता लोकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव एवं अध्यक्ष अनुशासन समिति शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, प्रधान महासचिव प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जीतेन्द्र सिंह उर्फ गुंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संजीव तिवारी, प्रदेश सचिव एवं कार्यालय प्रभारी दीपक गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ आर पी सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा सहित विभिन्न जनपदों से आए प्रदेश सदस्य एवं नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।





