
लखनऊ से सीखा चुनौतियों से लड़ने का हौसला:CEC
लखनऊ। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जेन-जी से जुड़े सवाल पर चुप्पी साध ली। कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में छात्रों के संवाद से पहले कुछ मीडियाकर्मियों ने जब उनसे ‘जेन-जी’ से जुड़े मुद्दों पर सवाल किया तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की और आगे बढ़ गए। हालांकि, बच्चों से बातचीत के दौरान उनका संदेश साफ था कि चुनौतियों से निपटना चाहिए।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में कहा कि कॉल्विन में बिताया समय उनके जीवन का सबसे निर्णायक मोड़ था। यहां उन्हें ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों में चुनौतियों से लड़ने का हौसला मिला। छात्रों से बातचीत में उन्होंने अपने दौर की यादें साझा कीं और चुनावी साक्षरता का संदेश दिया।अपने पुराने शिक्षण संस्थान कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज पहुंचे थे। कॉलेज परिसर में प्रवेश करते हुए वह भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि लखनऊ से उनका बहुत गहरा और पुराना नाता है। यहीं से शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए आगे गए थे। लंबे समय बाद अपनी कर्मभूमि लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने आए हैं।





