‘वीर चक्र’ से अलंकृत अभिनंदन ने Airforce से लिया VRS

अभिनंदन को एयरलाइन FLY91 ने लगाया चंदन

दिल्ली। भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्तमान ने वायुसेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने 31 मार्च 2026 को भारतीय वायुसेना को अलविदा कहा और अब वे देश के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में कदम रखते हुए रीजनल एयरलाइन FLY91 से जुड़ गए हैं। FLY91 में शुरू की कमर्शियल पायलट के तौर पर नई पारी ग्रुप कैप्टन के प्रतिष्ठित पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अभिनंदन

अब यात्री विमान उड़ाएंगे: क्षेत्रीय एयरलाइन से जुड़ाव: वे भारत की रीजनल एयरलाइन FLY91 में बतौर पायलट सेवा देंगे। 2024 में परिचालन शुरू करने वाली FLY91 के पास वर्तमान में छह ATR 72-600 विमानों का बेड़ा है, जिसका मुख्य संचालन गोवा और हैदराबाद बेस से होता है।

2019 की ऐतिहासिक डॉगफाइट और अद्वितीय शौर्य
पुलवामा और बालाकोट का घटनाक्रम: 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले (40 जवान शहीद) के जवाब में भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी।
मिग-21 से एफ-16 का शिकार: 27 फरवरी 2019 को जब पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की, तब श्रीनगर एयरबेस पर ऑपरेशनल रेडीनेस ड्यूटी पर तैनात विंग कमांडर अभिनंदन अपने विंटेज MiG-21 बाइसन के साथ तुरंत एक्शन में आए। तकनीकी और संख्यात्मक बढ़त के बावजूद उन्होंने आक्रामक युद्धाभ्यास करते हुए पाकिस्तानी F-16 को मार गिराया।
इजेक्शन और 60 घंटे की हिरासत: हवाई लड़ाई के दौरान पाकिस्तानी विमान द्वारा दागी गई बीवीआर (BVR) मिसाइल की चपेट में आने से उनका विमान क्षतिग्रस्त हो गया। पैराशूट से इजेक्ट होने के बाद वे पीओके (PoK) क्षेत्र में उतरे, जहां उन्हें पाकिस्तानी सेना ने बंदी बना लिया। भारत के जबरदस्त कूटनीतिक व सामरिक दबाव के चलते पाकिस्तान को करीब 60 घंटे बाद 1 मार्च 2019 को उन्हें वाघा-अटारी बॉर्डर से सकुशल रिहा करना पड़ा।

‘वीर चक्र’ से हुए थे सम्मानित
साल 2019 के बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद हवाई डॉगफाइट में पाकिस्तान के अत्याधुनिक एफ-16 (F-16) लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले अभिनंदन को भारत सरकार ने उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पदक ‘वीर चक्र’ से अलंकृत किया। आधिकारिक प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया गया कि उनके आक्रामक रुख ने दुश्मन के पूरे फॉर्मेशन में रणनीतिक अफरातफरी मचा दी थी।

Back to top button