आठवले ने मायावती के भतीजे आकाश को दिया न्योता

Lucknow उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सहयोगी दलों ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सिर्फ जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं। वे संसद में हंगामा करते हैं। कांग्रेस ने मुझे शिरडी लोकसभा से हराया था। सरकारी आवास से सामान बाहर फेकवा दिया था। लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर उनका साथ मिला। प्रधानमंत्री ने उन्हें तीसरी बार मंत्रिमंडल में शामिल किया है। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मायावती ने भतीजे आनंद को भी पार्टी से निकाल दिया। वह अच्छा काम कर रहे थे। आरपीआई आनंद को अपने साथ लेने के लिए तैयार है। आरोप लगाया कि बसपा ने आरपीआई (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया) के चुनाव चिह्न हाथी का अतिक्रमण किया है।

19 नवंबर को लखनऊ में रैली करेगी आरपीआई

आरपीआई भाजपा से विधानसभा की 25 सीटें मांगेगी। यह खुलासा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने किया है। मुरादाबाद में उन्होंने चेताया कि यदि इतनी सीटों पर बात नहीं बनी तो पार्टी अपने दम पर मैदान में उतरेगी। 19 नवंबर को लखनऊ में रैली कर शक्ति प्रदर्शित करेगी। वह पंचायत भवन में आयोजित संविधान सम्मान रैली में शामिल होने आए थे।

Back to top button