
इस्लामाबाद के अस्पताल में लगी आग, 15 नवजात की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक सरकारी अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में आग लगी। इसके कारण 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। यह घटना राजधानी के सबसे बड़े और अच्छी सुविधाओं वाले सरकारी अस्पताल, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में हुई। आग लगने की घटना में 15 बच्चों की मौत हो गई। हालांकि, हताहतों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पीआईएमएस की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने बताया कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां 15 बच्चे थे। उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि रात में कुछ बच्चों को छुट्टी दे दी गई हो, इसलिए अभी हताहतों की सही संख्या नहीं बताई जा सकती।





