Toxic Review: रिलीज हुई यश की ‘टॉक्सिक’, जानें सोशल मीडिया पर कैसे मिल रहे रिव्यू

Toxic Review: यश की टॉक्सिक फाइनली आज यानी कि 26 अगस्त को थियेटर्स में आ गई है. फैन्स लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे क्योंकि इसकी रिलीज डेट तीन बार बदली गई. आखिरकार वो तारीख आ गई है और फैन्स सुबह सवेरे फिल्म देखने थियेटर पहुंचे और अब सोशल मीडिया पर रिव्यू भी आने शुरू हो गए हैं.

फिल्म को लेकर लंबे समय से बेताबी देखी जा रही थी। अब चूंकि फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच गई है तो चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म को देखकर ऑडियंस क्या कह रही है…

सोशल मीडिया पर कैसा है  ‘टॉक्सिक’ का रिव्यू? 

सोशल मीडिया पर  ‘टॉक्सिक’ के शुरुआती रिव्यू की बाढ़ आ गई है. एक्स पर फिल्म को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है. कई दर्शकों ने फिल्म के टेक्निकल प्रेजेंटेशन, प्रोडक्शन डिजाइन और यश की स्क्रीन प्रेज़ेंस की तारीफ की है, जबकि कुछ दर्शकों ने फिल्म की कहानी पर सवाल खड़े किए हैं.

एक एक्स यूजर ने लिखा, ” टॉक्सिक का फर्स्ट हाफ बहुत ही बिखरा हुआ और खराब है! टेक्निकल क्वालिटी को छोड़ दें, तो अब तक यह फिल्म बहुत ही अनमैनेज्ड रही है. इसमें केजीएफ का बहुत ज़्यादा असर दिखता है और इसकी स्क्रीनप्ले बहुत ही बेढंगी और थकाऊ है. मोकोबॉट  के बहुत ज्यादा इस्तेमाल की वजह से एक्शन भी बनावटी लगता है, और बैकग्राउंड म्यूजिक  भी ​​बहुत निराशाजनक है. सिर्फ इंटरवव और यश-कियारा के कुछ सीन ही थोड़े बेहतर हैं. बाकी सब अब तक बेकार रहा है.”

कई और ने भी ऐसे ही रिव्यू शेयर किए हैं.

 

एक यूजर ने टॉक्सिक के फर्स्ट हाफ को टॉर्चर बताया.

टॉक्सिक’ के बारे में

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ब्लॉकबस्टर KGF फ्रैंचाइजी के बाद यश की थिएटर में वापसी है। गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई यह फिल्म आज़ादी के बाद के गोवा की माफिया दुनिया पर आधारित है और इसमें वफादारी, परिवार और प्रायश्चित जैसे सब्जेक्ट को दिखाया गया है.

यश इस फिल्म में डबल रोल गैंगस्टर राया और उसके बेटे रूमी के किरदार में हैं. फिल्म की कास्ट में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी शामिल हैं.

Back to top button