उत्तराखंड में 426 ग्लेशियर झीलें,13 झीलों पर है खतरा:NDMA

झीलों पर लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, ₹30 करोड़ मंजूर

नेपाल की तबाही से सहमा उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्लेशियरों की झील बनी टाइमबम 

देहरादून। उत्तराखंड में करीब 426 ग्लेशियर झीलें हैं। NDMA ने 13 झीलों को खतरनाक बताया है। इन झीलों पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने के लिए केंद्र ने ₹30 करोड़  मंजूर किए थे और ₹8.10 करोड़ जारी भी कर दिए हैं।  लेकिन कई कारणों से काम शुरू भी नहीं हुआ है।  इनमें वसुंधरा ताल, माबांग, स्यूंतियांक्ति और प्युंगरु झील शामिल हैं।  इनकी लगातार निगरानी के लिए उपकरण लगाए जाने हैं, लेकिन बेहतर कम्युनिकेशन सिस्टम और उपकरणों की कमी अभी चुनौती बनी हुई है।  हिमालयन वाडिया इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ विनीत गहलोत ने बताया कि उत्तराखंड के ग्लेशियरों की झील भी टाइमबम बनी हुई हैं।  ध्यान नहीं दिया तो कभी भी नेपाल जैसी आपदा आ सकती है।

Back to top button