कौन बनेगा हिमाचल का सीएम? ‘पंजा’ मजबूत, ‘कमल’ मुरझाया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। हिमाचल (Himachal) में Congress-BJP के बीच मुकाबला कांटे का हो गया है। हालांकि रुझानों में अब कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

हिमाचल चुनाव में कांग्रेस के जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस की चीफ प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुने हुए विधायक तय करेंगे कि कौन सीएम होगा। एक बार जब वे अपनी पसंद स्पष्ट कर देंगे, तब पार्टी आलाकमान नाम की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा बताया कि वह राजीव शुक्ला से चुनाव के संबंध में बात नहीं कर पाई है।

पंजा’ मजबूत, ‘कमल’ मुरझाया

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम 40 सीटों पर आगे हैं। हमें प्रदेश में शासन करने का मौका मिलने जा रहा है। जो कांग्रेस ने वादे किए हैं हम पूरे करेंगे।

कांग्रेस को 39 और बीजेपी को 26 सीटों पर बढ़त

अभी तक के आए रुझानों में कांग्रेस को 39 और बीजेपी को 26 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। अन्य को 3 सीटों पर बढ़त है।

जयराम ठाकुर की सिराज सीट से जीत

सिराज सीट से जयराम ठाकुर की जीत हुई है। उन्होंने लगभग 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के चेतराम को शिकस्त दी। हिमाचल प्रदेश में तीन बागी उम्मीदवार भी भूमिका निभा सकते हैं।

  • भारतीय जनता पार्टी के नेता रणबीर सिंह हिमाचल प्रदेश में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से जीते।
  • दो सीटों पर बीजेपी के बागी तो एक सीट पर कांग्रेस का बागी निर्दलीय आगे चल रहे हैं।
  • नालागढ़ से बीजेपी के बागी के एल ठाकुर आगे चल रहे हैं।
  • देहरा से बीजेपी के बागी होशियार सिंह आगे चल रहे हैं।
  • वहीं हमीरपुर से कांग्रेस के बागी आशीष कुमार आगे चल रहे हैं।

बहुमत के लिए 35 सीटों पर जीत जरूरी

हिमाचल में 68 सीटें हैं और यहां सरकार बनाने के लिए 35 सीटों पर बहुमत चाहिए। हिमाचल प्रदेश में अभी बीजेपी की सरकार है। यहां हर पांच साल में सत्ता बदलने का ट्रेंड है। 1985 के बाद से यहां हर पांच साल में सरकार बदलती दिखाई देती है|

Back to top button