…जब छात्र ने सात साल की बहन को न्यूड कर दिखाया पोर्न

हमारी सावधानी ही बच्चों के अच्छे भविष्य का आधार:​प्रिंसिपल

गोरखपुर, मोबाइल न्यूड पोर्न :  बच्चों में मोबाइल की लत कितनी ज्यादा खराब हो सकती है इसका ताजा मामला गोरखपुर शहर से सामने आया है। कक्षा चार के छात्र ने सात साल की बहन को न्यूड कर दिया। उसे पोर्न दिखाकर गंदी हरकतें करने लगा। इसी बीच कमरे में उसकी मां आ गई। वह यह देख हैरान रह गई। छात्र ने एक दिन स्कूल में भी टीचर की डर्टी पिक्चर बना दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने उसके घर वालों से शिकायत की और स्कूल से उसका नाम काट दिया हैं।

प्रिंसिपल ने छात्र के घरवालों को उसके इलाज की सलाह दी थी। घरवाले बच्चे को साइकोलॉजिस्ट के पास लेकर गए। उन्होंने बताया कि बच्चा बार्डर लाइन पर्सनॉलिटी डिसआर्डर से ग्रसित है। फिलहाल उसका शाहपुर में इलाज चल रहा। छात्र सिविल लाइन के कक्षा चार में पढ़ता था।

मां के मुताबिक,ऑनलाइन क्लास के दौरान उसे मोबाइल दिया गया था।पढ़ाई के बीच वह कुछ देर गेम खेलता था। छह  महीने से वह मोबाइल के लिए जिद करने लगा। मोबाइल न मिलने पर रोने लगता था। बच्चा धीरे-धीरे बाथरूम में मोबाइल ले जाता और घंटों अंदर ही बैठा रहता। टोकने पर वह चिड़चिडाता और गुस्सा करता। बच्चे के घरवालों ने बताया कि एक दिन वह कमरे में अपनी बहन के साथ न्यूड हालत में मिला।
घरवालों ने मोबाइल देखा तो उसमें पोर्न चल रही थी। साइट खुली हुई थी,जिसके बाद बच्चे को समझाया गया कि ये सब गलत चीजें हैं। करीब दो  महीने पहले उसके स्कूल से फोन आया। प्रिंसिपल ने मिलने बुलाया। स्कूल जाने पर पता चला कि बेटे ने अपनी एक टीचर की गंदी तस्वीरें और गंदी ड्राइंग मिली। प्रिंसिपल ने उसके साथ पढ़ने वाले बच्चों को बुलाया और उसके बेहेवियर के बारे में पूछा। बाकी बच्चों ने बताया कि ये लड़का सभी से गंदी-गंदी बातें करता है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चे का नाम काट दिया। उसके घरवालों को इलाज कराने की सलाह दी।

​प्रिंसिपल ने कहा पेरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चों को मोबाइल से जितना संभव हो दूर रखें।​ नज़र रखें,अगर किसी वजह से बच्चे को मोबाइल देना भी पड़े,तो देखते रहें कि वह उस पर क्या चला रहा है। ​ज़रूरी और संवेदनशील ऐप या वेबसाइट पर अपने खुद के पासवर्ड लगाकर लॉक रखें,ताकि बच्चा उन्हें न खोल सके। हमारी सावधानी ही बच्चों के अच्छे भविष्य का आधार है।

Back to top button