पेड़ से टकराई कार, तीन मरे, छह घायल

Azamgarh आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली इलाके के जगदीशपुर गांव के पास  भोर में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इस भीषण हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर और उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Back to top button