बाबा नीब करौरी की छह पोतियों और ट्रस्टी को नोटिस

घरौनी संशोधन पर रोक से फंसेगा पेच

Lucknow/Mumbai: बाबा नीब करौरी ( लक्ष्मी नारायण शर्मा ) के छोटे पुत्र स्वर्गीय धर्म नारायण शर्मा की छह पुत्रियों सुनीता, अर्चना, वंदना, भावना, रितु और रिचा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को अगस्त माह में प्रार्थना पत्र सौंपा था। ग्राम पंचायत नगला स्थित मकान संख्या 154-व (बाबा का ध्यान कक्ष, भोजनालय व शयन कक्ष) पर श्री ठाकुर हनुमानजी ट्रस्ट के ट्रस्टी संजय गुप्ता ने एकाधिकार कर लिया है।

मुंबई से आए भावना रावत के पति मनोज रावत ने डीएम से मुलाकात कर पैतृक संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने और विवाद के स्थायी समाधान के लिए डीएम की अध्यक्षता में शासकीय प्रशासनिक ट्रस्ट बनाने की मांग रखी थी। श्री ठाकुर हनुमान जी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि ट्रस्ट का गठन वर्ष 1996 में बाबा की धर्मपत्नी स्वः रामबेटी शर्मा द्वारा किया गया था।

बाबा के बड़े बेटे स्वः अनेक सिंह शर्मा की बड़ी बेटी सुनीता शर्मा के पति त्रिलोकी चंद्र शर्मा, दूसरी बेटी अर्चना शर्मा और बेटे डॉ. धनंजय शर्मा भी ट्रस्ट में शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी सदस्य सेवा भावना से कार्य कर रहे हैं और संपत्ति का कोई निजी उपयोग नहीं हो रहा है, जो भी निष्पक्ष होकर सेवा करना चाहता है, उसका स्वागत है।

कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में ट्रस्ट में 18 सदस्य हैं और बाबा की आगरा निवासी बेटी गिरजा भटेले स्वयं इसकी अध्यक्ष हैं।

Back to top button