
मोदी के जश्न में डूबेगी भाजपा, मनाएगी ‘सेवा संकल्प महोत्सव’
ऐसा है MODI के 25 साल के सफ़र का दृश्य
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी का ‘सेवा संकल्प महोत्सव’। सात अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होंगे। सात अक्टूबर 2001 को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस अवसर पर भाजपा देशभर में करीब 15 दिनों तक ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ आयोजित करेगी। महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण और स्वास्थ्य शिविर समेत जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम होंगे। ‘नरेंद्र मोदी: 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन’ थीम पर डिजिटल और फोटो प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। प्रदर्शनियों में पीएम मोदी के राजनीतिक सफर, सुशासन और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। सुशासन, विकास और अंत्योदय पर सम्मेलन, सेमिनार और संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। महोत्सव की जिम्मेदारी बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े को दी गई है। हर राज्य में सात सदस्यीय टीम गठित की जाएगी, जिसमें एक मंत्री, एक संगठन महामंत्री और पांच अन्य नेता शामिल होंगे। बीजेपी का फोकस सेवा, सुशासन, विकास और अंत्योदय के जरिए पीएम मोदी के 25 साल के सफर को जनता तक पहुंचाने पर रहेगा।





